Homeदेश

‘एक परिवार की सेवा में लगे हैं भूपेश’, ‌BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा बोले- छत्तीसगढ़ को कांग्रेस का एटीएम बना दिया

my-portfolio

छत्तीसगढ़ दौरे पर आए BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने भूपेश सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की कोई विचारधारा नहीं है। मुख्यमंत्री भूपेश भाई-बहन की सेवा करने में लगे हुए हैं।...

छत्तीसगढ़ के गांव में मिली महात्मा बुद्ध की ऐतिहासिक मूर्ति, एक्सपर्ट ने बताई ये खास बात
Why your cultural note never works out the way you plan
छत्तीसगढ़ में IAS-कारोबारियों से मिला सोना, सराफा और नकद, 8 दिनों की रिमांड पर आरोपी, ED कर रही पूछताछ

छत्तीसगढ़ दौरे पर आए भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने भूपेश सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की कोई विचारधारा नहीं है। मुख्यमंत्री भूपेश भाई-बहन की सेवा करने में लगे हुए हैं। एक परिवार के सेवा से छत्तीसगढ़ का विकास ठप पड़ा है। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा पर निशाना साधते हुए नड्डा ने कहा कि भारत जोड़ो से पहले कांग्रेस पार्टी को जोड़ लें। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पार्टी छोड़कर जा रहे हैं। नड्‌डा ने कहा कि हमारी लड़ाई परिवारवाद के खिलाफ है। कांग्रेसी भाई-बहन की पार्टी हो गई है। कांग्रेस को घर बैठाना जरूरी है। छत्तीसगढ़ राज्य पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की देन है।

रायपुर के साइंस कालेज में कार्यकर्ता सम्मेलन में जेपी नड्डा ने कहा कि छत्तीसगढ़ में एक तरफ कांग्रेस की भ्रष्ट सरकार है जो सिर्फ और सिर्फ जनता को लूटने में लगी है, वहीं दूसरी तरफ भाजपा की सरकार थी जो दिन-रात छत्तीसगढ़ की जनता की सेवा में लगी थी। कांग्रेस की सरकार बनने के बाद प्रदेश में विकास ठप हो गया है। कोई काम ठीक से नहीं हो रहा है। प्रदेश सरकार कर्ज में डूबी है। पूरे प्रदेश में रेत माफियाओं का आतंक बढ़ रहा है। कोयला माफिया सक्रिए हैं। हर कोयले के ट्रक में इनका कमीशन है। आयरन ओर में इनका कमीशन है। भूपेश बघेल सरकार केवल जनता को लूटने में लगे हुए हैं। प्रदेश के विकास से इन्हें कुछ लेना नहीं है।

कांग्रेस के लोग भाई को भाई से लड़ाते हैं
कांग्रेस के लोग भाई को भाई से लड़ाते हैं। इलाकों को इलाकों से लड़ाते रहे हैं। जाति के नाम पर वोट मांगते समाज को भ्रमित करते हैं। ये भ्रष्टाचार के सहारे लोगों को गुमराह करते करते रहे हैं। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की संस्कृति है कि अब किसी को भी जनता के सामने जाना है तो अपना रिपोर्ट कार्ड लेकर जाना पड़ेगा। जनता को बताना पड़ेगा कि उसने क्या किया है। मोदी ने हजारों करोड़ों रुपये से स्मार्ट सिटी बनाने का काम किया है। डॉ. रमन सिंह के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ की तस्वीर बदलने का काम किया है। जेपी नड्डा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार द्वारा प्रदेश में किए विकास कार्यों को गिनाया। कार्यकर्ता सम्मेलन में भाजपा प्रभारी डी पुरंदेश्वरी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव सहित भाजपा के नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

गरीब जनता को लूटकर ये घर भरने में लगे 
भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि मैं आ रहा था तभी मैंने रास्ते में पूछ लिया स्काईवॉक का क्या हुआ, तब पता चला कि इसका काम रोक दिया गया है। इसको तोड़ने की बात हो रही है। ऐसा लोगों को सरकार में लाएंगे। कांग्रेस के लोग स्काई राइड करें और आम लोगों के स्काईवॉक से दिक्कत है। ये विकास विरोधी लोग हैं। ये नहीं चाहते कि समाज आगे बढ़े। ये चाहते हैं कि इनका घर भरे। ये कांग्रेस पार्टी का एटीएम बनकर गरीब जनता को लूटकर घर भरने में लगे हैं। ये सिर्फ एक परिवार की सेवा में लगे हैं। इन्हें प्रदेश की जनता की चिंता नहीं है। प्रदेश में कई जिलों में मेडिकल कॉलेज खोले गए हैं। अभी 3 नए मेडिकल कॉलेज खोले हैं। उनकी आपकी चिंता नहीं, बल्कि एटीएम से पैसा गया कि नहीं यह चिंता है।

छत्तीसगढ़ में फिर बनेगी भाजपा की सरकार 
डॉ. रमन सिंह ने कहा कि जहां-जहां भूपेश बघेल चुनाव के प्रभारी बनते हैं वहां पार्टी का बंटाधार हो जाता है। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस सिमटी, असम में सिमटी। अब हिमाचल की जिम्मेदारी मिली है। हाथ में गंगाजल लेकर जनघोषणा पत्र के एक-एक वादे का क्रियान्वयन करने की बात कहीं थी, लेकिन 36 वादे आज तक पूरे नहीं किए। देश में शराब की घर पहुंच सेवा सिर्फ छत्तीसगढ़ में है। किसानों को 2 साल का बोनस देने की बात कहीं थी, लेकिन बोनस नहीं दिया। आज गांव में कहीं भी जाकर पूछोगे कि छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा लबरा कौन है तो लोग खुद से भूपेश बघेल का नाम लेते हैं। ये लोग कोयले पर 25 रुपये टन की अवैध वसूली की जा रही है। बेरोजगारी के मुद्दे पर युवा मोर्चा के प्रदर्शन के बाद सरकार की जड़े हिल गई। उन्होंने कहा कि 2023 में चुनाव में भारतीय जनता पार्टी प्रचंड बहुमत से जीतेगी और छत्तीसगढ़ में फिर भाजपा की सरकार बनेगी।