Homeदेश

‘भारत जोड़ो नहीं कांग्रेस को बचाने की यात्रा’, धरमलाल का भूपेश पर हमला, कहा- सूचना पर काम करती है ED-IT

my-portfolio

धरमलाल कौशिक ने कहा कि कांग्रेस का जनाधार घट गया है। कांग्रेस सिमट गई है। वरिष्ठ नेता विरोध कर रहे हैं। लोग दायित्व से मुक्त होना चाहते हैं। यह भारत जोड़ो नहीं बल्कि कांग्रेस बचाने की यात्रा है।...

केंद्र सरकार पर बरसे सीएम भूपेश बघेल, जबरन धर्मांतरण की घटनाओं पर कह दी बड़ी बात
छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग में 27 अफसरों का तबादला, उप-संचालक सहित कई जिलों के DEO-BEO बदले
Why your cultural note never works out the way you plan

राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा और सीएम भूपेश बघेल के केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग करने के बयान पर पलटवार करते हुए छत्तीसगढ़ के पूर्व नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि वास्तविकता यह है कि कांग्रेस का जनाधार घट रहा है। कांग्रेस सिमट गई है। वरिष्ठ नेता विरोध कर रहे हैं। कांग्रेस के लोग दायित्व से मुक्त होना चाहते हैं। वर्तमान में कांग्रेस की जैसी स्थिति बन गई है। कांग्रेस को कैसे बचाया जा सके, इसलिए यात्रा की जा रही है। यह भारत जोड़ो यात्रा नहीं बल्कि कांग्रेस को टूटने से बचाने यात्रा की जा रही है। यात्रा में भूपेश बघेल भी शामिल हो रहे हैं यह अच्छी बात है, लेकिन अनर्गल प्रलाप न करें। कौशिक ने कहा कि कांग्रेस मुक्त भारत का निर्माण होगा। ताबूत में अंतिम किल ठोकने वाले कांग्रेस के नेता ही होंगे। 

आईटी-ईडी के छापों और केंद्र सरकार द्वारा सरकारी एजेंसियों के दुरुपयोग पर धरमलाल कौशिक ने कहा कि डॉ. रमन सिंह मुख्यमंत्री थे उस समय भी छत्तीसगढ़ में छापा पड़ा है। यह कहना गलत है कि जहां कांग्रेस की सरकार है, वहां छापे पड़े हैं। जहां भाजपा की सरकार है वहां भी छापे पड़े हैं। ईडी, आईटी, सीबीआई स्वतंत्र एजेंसियां हैं। सूचना मिलती है उस पर कार्रवाई करती है। इस पर राजनीति करना और आरोप लगाना बेतुका है। आरोप लगाकर आखिर भूपेश बघेल क्या साबित करना चाहते हैं। यह तो निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है। छत्तीसगढ़ में पहली बार आईटी के छापे या ईडी की कार्रवाई नहीं हुई है। इसे राजनीति से जोड़ना गलत है।

लोकतंत्र का माखौल उड़ाने वाले दुहाई दे रहे 
धरमलाल कौशिक ने कहा कि ये लोग संवैधानिक संकट और ढांचा तोड़ने की बात कहते हैं। लोकतंत्र की दुहाई देते हैं। मैं उनसे पूछना चाहता हूं। इस देश में आपातकाल किसने लगाया। आपातकाल के लिए क्या परिस्थिति थी। उस समय केवल एक चुनाव याचिका के आधार पर प्रधानमंत्री का पद छोड़ना था। एक पद को छोड़ने के लिए पूरे देश पर इमरजेंसी लगा दिया गया। उस पार्टी के नेता अगर संवैधानिक की बात करें, संस्थाओं और लोकतंत्र की बात करें अजीब सा लगता है। जिन्होंने सारी मर्यादाओं को तोड़कर रखा। लोकतंत्र का माखौल उड़ाने वाले अब लोकतंत्र की बात करते हैं। 

विधानसभा में जवाब नहीं दे पा रही सरकार  
कौशिक ने कहा कि छत्तीसगढ़ का खजाना खाली है। उधारी में सरकार चल रही है। कई योजना बना लें। SC और OBC सलाहकार परिषद का गठन कर लें। कुछ नहीं होने वाला है। प्रदेश की जनता इस सरकार से परेशान हैं। जल मिशन के कार्यों में भूपेश सरकार कुछ नहीं कर पा रही है। केंद्र सरकार के भरोसे प्रदेश में विकास दिख रहा है। राम वनगमन पथ और गोठानों को दिखाने के लिए विधानसभा में बोले थे। भूपेश सरकार हिम्मत नहीं कर पा रही है। गोठानों की सूची मांगे थे। विपक्ष के विधायकों को सूची तक नहीं दे पा रहे हैं। भूपेश सरकार ने किसानों से छल किया। वर्मी कंपोस्ट के नाम पर मिट्टी परोस दिया। यूरिया का ब्लैक मार्केटिंग किए हैं। यह शोषण करने वाली सरकार क्या बात करेगी।